मेट्रो डिपो के निर्माण में आ रहे 576 पेड़ कटेंगे
गुड़गांव, जून 2 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेक्टर-33 में प्रस्तावित डिपो के निर्माण के लिए 576 पेड़ों को काटना पड़ेगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से इन पेड़ों को काटने की मंजूरी वन विभाग से लेकर देने का आग्रह किया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो सका है कि इनके बदले में वैकल्पिक पौधे किधर लगाए जाएंगे। हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक की तरफ से सेक्टर-33 में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के 220केवीए बिजली घर के साथ करीब 50 एकड़ में मेट्रो डिपो का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में करीब चार सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। जीएमआरएल ने मेट्रो डिपो निर्माण को लेकर टेंडर आमंत्रित किए थे। इस टेंडर के आवंटन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है。 यह भी पढ़ें- एसपीआर पर एलिवेटेड रोड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.