नई दिल्ली, मई 2 -- दिल्ली में मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर व नमो भारत (आरआरटीएस) स्टेशनों के दोनों ओर बेहतर किफायती आवास को विकसित किया जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के माध्यम से दिल्ली के शहरी परिदृश्य को बदलेगा। इस टीओडी नीति के संबंध में डीडीए के उपाध्यक्ष एन.सरवण कुमार ने बीते दिनों कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को शेयर किया। अब इस योजना के क्रियान्वयन पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के साथ डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें होंगी। इस नीति के तहत मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर और प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के साथ मौजूदा व प्रस्तावित नमो भारत (आरआरटीएस) लाइनों के पांच सौ मीटर के दायरे में लागू होगी। मेट्रो कॉरिडोर के दोनों तरफ के पांच सौ मीटर के दायरे को टीओडी जोन और नमो भारत के रेलवे लाइन के पांच सौ मीटर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.