मेट्रो के लिए हस्ताक्षर अभियान चलेगा
नोएडा, अप्रैल 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो चलाने की मांग को लेकर लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की है। नेफोवा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद यह फैसला लिया। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि रविवार से सभी सोसाइटी में सुबह 11 बजे से अभियान शुरू होगा। प्रत्येक सोसाइटी से कम से कम 500 हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भेजा जाएगा। इसके साथ ही अतिक्रमण के मुद्दे पर भी फॉर्म भरवाए जाएंगे। सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस अभियान में सभी से एकजुट होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.