आगरा, अगस्त 13 -- आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के प्राथमिक सेक्शन में पाइलिंग का काम पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक 1988 पाइल का निर्माण पूरा कर लिया है। वहीं, कॉरिडोर के शेष हिस्से में सिविल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच करीब 16 किलोमीटर लंबे दूसरे कॉरिडोर में कुल 4,096 पाइल, 762 पाइलकैप और 762 पियर बनाए जाने हैं। इनमें अब तक 3,335 पाइल, 530 पाइलकैप और 481 पियर का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा करीब 285 पियरकैप और 205 यू-गर्डर भी तैयार हैं। डौकी स्थित कास्टिंग यार्ड में पियरकैप और यू-गर्डर की कास्टिंग का काम जारी है। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि सिविल निर्माण के साथ मेट्रो स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम भी शुरू हो गया है। आगरा कैंट और...