कानपुर, दिसम्बर 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मेट्रो के तीन स्टेशनों पर डेढ़ महीने के लिए पुस्तक मेलों का आयोजन किया जाएगा। कानपुर सेंट्रल, बड़ा चौराहा और मोती झील स्टेशनों पर लगे पुस्तक मेले 15 जनवरी के बाद तक लगे रहेंगे। एनसीएमसी गोस्मार्ट कार्डधारकों को किताबों की खरीदारी 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यूपीएमआरसी ने क्रिसमस और नए साल के मौके पर इन मेलों का आयोजन किया है। इनमें छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायक साहित्य, स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों की जीवनियों पर आधारित किताबें भी प्रमुखता से उपलब्ध हैं। युवाओं के लिए मोटिवेशनल पोस्टर्स, लैंडस्केप आर्ट और आकर्षक स्टेशनरी, छोटे बच्चों के लिए आरंभिक शिक्षापरक पुस्तकें, किशोरों के लिए कॉमिक्स, 'मांगा' सीरीज, हैरी पॉटर और सुपरहीरो आधारित पुस्तकें प्रमुखता से उ...