कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर मेट्रो कॉरिडोर दो से काकादेव तक रेल पटरियों को बिछाने का काम शुरू कर दिया है। नौ फरवरी को कॉरिडोर-2 की 'डाउनलाइन' टनलिंग का कार्य पूरा किया गया था। इसके तुरंत बाद ही अब अंडरग्राउंड सेक्शन में रेल पटरियों को वेल्ड करने और बिछाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस कार्य के लिए कॉरिडोर-2 डिपो के पास रैम्प में एफबीडब्लू (फ्लैश बट्ट वेल्ड) प्लांट को क्रेन के माध्यम से जमीन के नीचे उतारा गया। इस प्लांट की मदद से रेल पटरियों की वेल्डिंग की जा रही है, जिसके बाद ट्रैक्टर्स व अन्य उपकरणों की मदद से इसे अंडरग्राउंड टनल में बिछाया जा रहा है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि कॉरिडोर-2 में ट्रैक निर्माण के लिए रेल पटरियों की वेल्डिंग कर दी गई है। कॉरिडोर-2 के लगभग 4.10 किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन के टनल निर्माण का का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.