लखनऊ, अप्रैल 12 -- आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर रविवार को पहुंच रही मेट्रो ट्रेन के आगे अचानक एक युवती कूद गई। ड्राइवर ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, फिर भी युवती इंजन से टकरा गई और ट्रैक पर गिर कर बेहोश हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज जारी है पर हालत नाजुक बनी हुई। उसकी पहचान नहीं हो सकी। दोपहर लगभग 12:30 बजे 26 वर्षीय युवती ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन पहुंची। यहां से आलमबाग स्टेशन के लिए मेट्रो में सवार हुई। आलमबाग स्टेशन पर उतर कर वह प्लेटफॉर्म पर बैठ गई। कुछ देर वह चुपचाप बैठी रही। इसी बीच ट्रांसपोर्टनगर की तरफ से एक मेट्रो आई और प्लेटफॉर्म पर रुकने लगी तो युवती अचानक उसके आगे कूद गई। यह देख कर ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। युवती का सिर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.