मेट्रो कर्मचारियों के लिए सेक्टर-46 में फ्लैट बनेंगे
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमडीए) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने के लिए सेक्टर-46 में फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब ढाई एकड़ जमीन का चयन कर लिया है। अधिकारी या कर्मचारी के पद के मुताबिक दो से लेकर चार बीएचके के फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। मौजूदा समय में जीएमआरएल के अधिकारियों व कर्मचारियों के पास सरकारी आवास नहीं है। ऐसे में उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर या कॉलोनियों में किराये के मकानों में रहना पड़ रहा है। इस तरह एचएसवीपी अधिकारियों को भी फ्लैट की कमी की वजह से असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जीएमआरएल के एक निदेशक ने एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक से आग्रह किया था कि जीएमआरएल अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फ्लैट निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.