नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान के तहत दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय से दिल्ली सचिवालय तक मेट्रो और इलेक्ट्रिक वाहन के माध्यम से पहुंचे। सिरसा ने कहा कि मेट्रो से की गई उनकी यात्रा 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान के अंतर्गत किए गए आह्वान के प्रति एक योगदान है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपनी जीवनशैली में सोच-समझकर एवं सतत परिवर्तन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान के तहत मेट्रो और इलेक्ट्रिक वा...