कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। दोआबा के एक युवक की गुरुवार सुबह मेटा ने जान बचा ली। सुसाइट प्लॉन की भनक लगते ही मेटा ने पुलिस मुख्यालय लखनऊ को अलर्ट किया। इसके बाद आननफानन हरकत में आई कौशाम्बी पुलिस युवक के घर पहुंच गई। स्थानीय कोतवाली में काउंसिलिंग के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। युवक ने लिखित तौर पर अपनी गलती स्वीकार की है। साथ ही भविष्य में फिर से ऐसा अपराध नहीं करने का वादा भी किया है। यह भी बताया है कि उसने प्रैंक करने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। वैसे, अधिकारी इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं।मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय शिवकेश पुत्र विजय बहादुर ने गुरुवार की सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके कैप्शन में लिखा कि 'आज मेरा लास्ट दिन है, आज मैं मरने जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.