वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में बुधवार को मेटा एआई के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी दाखिल की गई। अदालत ने मामले में सारनाथ थाने से 13 मार्च तक आख्या (रिपोर्ट) तलब की है। सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर निवासी पूर्व प्रधान नागेश्वर मिश्र ने अधिवक्ता अलख नारायण सिंह के माध्यम से प्रार्थना पत्र दाखिल किया। आरोप लगाया है कि अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म मेटा एआई सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़ी गलत जानकारी दे रहा है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, 15 फरवरी की सुबह 8:27 बजे व्हाट्सऐप के माध्यम से मेटा एआई से भगवान शिव के विवाह के महीने के बारे में पूछा गया था। आरोप है कि एआई ने इसका गलत उत्तर दिया। इस पर आपत्ति जताते हुए ए...