गंगापार, मई 9 -- मेजा थाने में आयोजित समाधान दिवस में कोई फरियादी नहीं पहुंच सका। नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखपाल व अन्य राजस्वकर्मी मौजूद नहीं रहे। दोपहर एक बजे के लगभग एक राजस्वकर्मी मेजा थाने पहुंचे, उन्होंने थाने कार्यालय के बाहर मौजूद रहे पुलिस कर्मी से समाधान दिवस पर आए शिकायती पत्रों के बारे में जानकारी मांगी तो सिपाही ने बताया कि एक भी फरियादी नहीं आया। दोपहर दो बजे के बाद कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारियों व बीट के उप निरीक्षकों के साथ बैठक कर कहा कि आईजीआरएस सहित अन्य कार्यो को समय के भीतर प्राथमिकता के साथ निबटाएं, लापरवाही के लिए वह दोषी मानें जाएंगे। यह भी पढ़ें- बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री का पोर्टल नहीं खोल पाए नायब तहसीलदार, डीएम नाराज बैठक में चौकी प्रभारी जेवन...