गंगापार, जनवरी 2 -- भीषण ठंड के बावजूद क्षेत्र के विभिन्न बाजारों के चौराहों पर अलाव नहीं जलाए जा सके, जिससे राहगीरों व बाजार वासियों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। कोहड़ार बाजार के आशुतोष शुक्ल ने बताया कि बाजार के विभिन्न चौराहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से बाजार में सामान की खरीदारी करने पहुंचे लोग ठंड से कांपते रहे। लकड़ी के अभाव में लोग दुकानों से निकालने वाले कूड़े कचरे को जलाकर ठंड से राहत पाए। उधर मेजारोड के पटेल चौराहा व गोल चौराहे पर अलाव नहीं जलाया जा सका। मेजारोड के गोल चौराहे के पास दूर-दराज से पहुंचने वाली बसों से उतरने वाले व बसों का इन्तजार करने वाले यात्री ठंड से परेशान रहे। मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर स्थित मेजारोड बस अड्डे से प्रतिदिन तीन दर्जन से अधिक बसे अपना ठहराव बनाती हैं। कोहरा व गलन भरी सर्दी यात्रियों के लिए कहर ब...