गंगापार, मई 17 -- बिजली कर्मचारियों के कई दिनों के प्रयास से आपदा के पांचवे दिन मिश्रपुर गांव में बिजली पहुंच सकी। 13 मई की शाम साढ़े पांच बजे के लगभग पहुंचे तेज तूफान से प्रधान अजय कुमार यादव के घर के सामने स्थापित ट्रांसफॉर्मर व बिजली पोल टूट गया था, कई बिजली पोल के टूट जाने से मिश्रपुर गांव के कई बस्तियों की लाइन तार टूट गए थे। जिससे गांव की बस्तियों में अंधेरा छाया था, जल निगम की सप्लाई ठप रही।

बिजली पोल और तार की मरम्मत टूटे बिजली पोल व तार को ठीक करने में कर्मचारियों को कई दिन लग गए। कई दिनों के बाद बिजली पहुंची तो गांव के लोग खुशी से झूम उठे, उपाध्याय बस्ती के अवश्वनी उपाध्याय ने बताया कि उनका प्रयास रहा कि गांव के टूटे बिजली पोल व तार की मरंमत जल्द से जल्द कर कर्मचारी बिजली व्यवस्था बहाल कर दें, वह अधिशासी अभियंता अभिनव गर्ग गर्च ...