गंगापार, दिसम्बर 13 -- ठंड लगने से शरीर में कंपकपी व पेट में दर्द हुआ तो परिजन इलाज के लिए ले गए लेकिन शिक्षामित्र की जान बच न सकी। शुक्रवार की रात दस बजे के लगभग उनकी मौत हो गई। शिक्षामित्र की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर शनिवार को सुबह दिवंगत के घर शुभ चिन्तकों व साथ पढ़ाने वाले सहकर्मियों की भीड़ जुट गई। उनका अन्तिम संस्कार छतवा गंगाघाट पर कर दिया गया। समहन के टिकुरी गांव निवासी विध्यवासिनी पटेल के छह बेटों में सबसे बड़े बेटे 55 वर्षीय जय बिहारी लाल पटेल गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात रहे। शुक्रवार की शाम वह किसी काम से घर से बाहर साइकिल से गए थे, लौटने में देर हो गई। परिजनों के मुताबिक रात नौ बजे के लगभग उनके शरीर में कंपकपी हुई तो देसी इलाज शुरू कर दिया गया लेकिन हालत में सुधार न हो सका, रात दस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.