मेजा खास व मेजारोड बाजार में पेयजल की किल्लत
गंगापार, मई 12 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर ही समुचित पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है जबकि एसडीएम और बीडीओ पर ही अपने क्षेत्र के गांवों की प्यास बुझाने की जिम्मेदारी है।ब्लॉक मुख्यालय मेजा परिसर में हैंडपंप में पंप मशीन डाल दी गई है। इसकी वजह से यह अस्तित्वविहीन हो गया है। इसी तरह तहसील मुख्यालय पर ओवर हेड टैंक सहित अन्य कार्य करवाया गया, लेकिन यह संचालित नहीं हो सका। इसकी वजह से वादकारी व आम आदमी इस भीषण गर्मी में पानी के लिए दुकानों पर पहुंच बोतल बंद पानी लेकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। अधिवक्ता गोपाल यादव ने बताया कि जल निगम विभाग की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर तहसील मुख्यालय पर ओवरहेड टैंक सहित अन्य कार्य करवाया गया, लेकिन यह संचालित नहीं हो सका, जिससे पानी की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- गांव के हैंडपंप खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.