गंगापार, मई 1 -- करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी मेजा खास सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित जल निगम के हैंडंपप व पेयजल समूह जलापूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, जिससे गर्मी शुरू होते ही पेयजल के लिए हाहाकार मच जाता है। मेजा खास के बोलन धाम बस्ती के रामकुमार, शान्ति देवी ने बताया कि कई महीने से हैंडपंप बंद है, जिससे बस्ती के लोग घर से सौ मीटर दूर स्थित सी एचसी मेजा परिसर में स्थित हैंडपंप से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

नेताओं की वादे रामकुमार ने बताया कि लोक सभा या विधान सभा चुनाव के समय वोट लेने के लिए नेताओं की भरमार होती है, विकास के वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद नेता अपने वायदे भूल जाते हैं। रोज कमाने खाने वाले दलित बस्ती के लोगों ने कहा कि उनके यहां कौन विधायक है, वह नहीं जानते, क्योंकि विधायक चुनाव के बाद उनकी बस्ती ...