गंगापार, मई 15 -- तेज हवा से टूटे बिजली पोल व तार को ठीक करने में विद्युतकर्मी जुटे हुए हैं। मेजा डिवीजन के अधिशाषी अभियंता अभिनव गर्ग ने बताया कि मेजा डिविजन में मेजारोड, शुक्लपुर, शिवपुरा, औता, बिजौरा, लालतारा, मांडा सहित कुल 18 बिजली उपकेन्द्र हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिन से बीच रोड पर पड़ा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण बेहाल तूफान से हुई क्षति दो दिन पूर्व तेज तूफान से इन उपकेन्द्रों से संचालित होने वाली बिजली के पोल व तार जगह-जगह टूट गए थे, सभी स्थानों पर टूटे तार व पोल को ठीक कर लाइन चालू करवा दी गई है। जहां क्षति अधिक हुई है, ऐसे स्थानों की लाइन काट कर वहां पर विद्युत पोल बदलने व तार खींचने का कार्य तेजी पर चल रहा है। एक दो दिनों में सभी जगह की समस्या दूर कर ली जाएगी। विनाशकारी तूफान से कितने रुपये की क्षति हुई है, इसका आंकड़ा इकट्ठा किया जा र...