प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। पुलिस मुख्य हत्यारोपी हिमांशु यादव के बयान और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड की पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि प्रेम प्रसंग में हुए हत्याकांड में मृतक की भतीजी की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका थी या नहीं। वहीं गिरफ्तार पांचों आरोपियों को कोर्ट से रिमांड लिया गया है। हालांकि, मुठभेड़ में घायल हिमांशु यादव का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को न्यायालय के आदेश पर बाल सुधारगृह भेजा गया। यह भी पढ़ें- प्रयागराज ट्रिपल मर्डर: तीन बुजुर्गों की हत्या करने वाले का हाफ एनकाउंटर, लव अफेयर में वारदात को दिया अंजामजांच की प्रगति पुलिस सूत्...