गंगापार, मार्च 30 -- गर्मी बढ़ने के साथ आग ने अपना रौद्ररूप दिखाना शुरू कर दिया। मेजा के अलमागंज कोईलहा के जंगल में दोपहर एक बजे के लगभग आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने कोशिश की, जब आग फैलने लगी तो कोईलहा व अलमागंज के लोग परेशान हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए फायर दस्ते को मौके पर बुला लिया, जंगल तक रास्ता सही न होने से फायरदस्ते के सिपाही सुनील कुमार पांडेय, रामकुमार यादव, विपिन कुमार, रूपेश कुमार, शुभम ने डंडे से आग को पीटकर नियंत्रण में कर लिया। बताया कि यदि आग को समय पर रोक न लिया गया होता तो जंगल से सटी बस्ती अलमागंज व कोईलहा बस्ती तक पहुंच जाती। जंगल की आग बुझाने के बाद अग्निशमन दस्ता तरहार इलाके के भभौरा गांव पहुंच गया। शाम तीन बजे के लगभग लगी आग की जानकारी पाते ही भारी संख्या में ग्रामीण...