गंगापार, मार्च 1 -- मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग के बीच स्थित मेजारोड मुख्य बाजार में पेयजल का कोई साधन नहीं है, जिससे यात्रियों व दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता आलोक शुक्ल ने बताया कि लगभग दो किलो वर्ग क्षेत्र में बसे मेजारोड बाजार में मिर्जापुर, लालगंज, कानपुर सहित प्रदेश के विभिन्न मार्गो से आने वाली बसों का ठहराव होता है, इन बसों से उतरने वाले यात्री जब भी पानी की तलाश करते हैं, उन्हें निराशा हाथ लगती है। एक दशक पहले सपा शासन काल में पूर्व विधायक गिरीश चन्द्र पांडेय ने राहगीरों व व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए लगभग 12 लाख से आरओ स्थापित करवा दिया था, लेकिन मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग का विस्तारीकरण होते समय आर ओ सड़क की जद में आ गया, जिससे एन एच 76 का निर्माण कराने वाले जिम्मेदार ठेकेदार ने आरओ को उखा...