औरैया, जुलाई 20 -- मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। इससे खेल प्रतिभाओं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं को आवेदन का अतिरिक्त अवसर मिल गया है। जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, लखनऊ तथा रजिस्ट्रार, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विभिन्न स्नातक एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस का अध्ययन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर पाठ्यक्रमों, पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक जानकारियां भी उपलब्ध है...