हाथरस, अगस्त 29 -- सादाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. डॉ. मृदुला गौतम ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतियोगिता आयोजितप्राचार्य का संदेश प्राचार्य ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी हॉकी स्टिक के दम पर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। उनका जीवन अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का प्रतीक है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- भारथी कॉलेज में मना राष्ट्रीय खेल दिवसदौड़ प्रतियोगिता महाविद्यालय के खेल मैदान में छात्र एवं छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र वर्ग में ब...