मेजर ध्यानचंद की जंयती पर प्रतियोगिताएं
बस्ती, सितम्बर 1 -- बस्ती। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाया गया। सोमवार को पुलिस लाइन में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के अंतर्गत फिटनेस संबंधी गतिविधियां एवं अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम सीओ लाइन कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हॉकी, स्लो साइकिल रेस, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृति किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बृजेश पटेल,सुभाष प्रजापति व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.