नवादा, अगस्त 31 -- केएलएस कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डॉ. शैलज कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार कुंडू व खेल प्रभारी डॉ. पदम प्रबोध की देखरेख में किया गया। विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और उससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Godda News: भारतीय राष्ट्र का गौरव हॉकी के जादूगर :मेजर ध्यानचंदमहान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेल उपलब्धियों और भारतीय हॉकी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। कहा मेजर ध्यानचंद की खेल प्रतिभा और समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और ट...