सीतापुर, मार्च 11 -- सीतापुर, संवाददाता। मेजर ध्यानचंद और तरणताल स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय द्वारा सीनियर महिला/पुरुष जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन आज से 15 मार्च तक किया गया है। जिसमें 19 वर्ष से कम उम्र के बालक/बालिकाएं हिस्सा लेंगे। गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बालक/बालिकाओं की सुबह नौ बजे से एथलेटिक्स की प्रतियोगिता होगी। वहीं इसी दिन तरणताल स्टेडियम में जूडो और बैडमिंटन की प्रतियोगितायें होंगी। जबकि शुक्रवार को सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन तरणताल स्टेडियम में किया जाएगा। इसके साथ-साथ मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शनिवार और रविवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। वहीं हॉकी और हैंडबॉल प्रतियोगाएं भी शनिवार और रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय लखनऊ से प्राप्त ...