सोनभद्र, फरवरी 11 -- दुद्धी,सोनभद्र। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स एकेडमी दुद्धी (एमडीसीएसए) ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के माध्यम से आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली नई उपलब्धि हासिल की है। अकेडमी के तीन होनहार खिलाड़ी कुश्ती, तीरंदाजी और गोला फेंक में राज्य का दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में अनिरुद्ध 65 किलोग्राम भार वर्ग इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में कुश्ती में उतरेंगे। उनके सगे भाई आदित्य जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में तीरंदाजी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं न्यूनता कुमारी बिरसा मुंडा स्टेडियम मोराबादी रांची (झारखंड) में गोला फेंक में चुनौती पेश करेंगी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष एवं ओलम्पिक जिला संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद एड. ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.