मेजर दानिश का राजस्थान में हुआ सम्मान
बिजनौर, मई 27 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद निवासी सेना के विधि अधिकारी मेजर दानिश फारूकी को राजस्थान के बालोतरा में आयोजित शैक्षिक कॉन्फ्रेंस एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में मेजर दानिश फारूकी ने सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, आत्मसम्मान और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं को मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर ज्ञानार्जन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और व्यक्तित्व विकास के लिए करने की सलाह दी।का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.