बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। मेजर जनरल गौरव गौतम, वीएसएम, अतिरिक्त महानिदेशक एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश ने बुधवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बरेली का पहला दौरा किया। आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया दया। इसके बाद ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संदीप वर्मा ने ग्रुप की वर्तमान प्रशिक्षण गतिविधियों अभियानों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एनसीसी की प्रमुख गतिविधियों व भावी योजनाओं की समीक्षा की तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने में संगठन की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने उपलब्धि प्राप्त कैडेट्स एवं स्टाफ से संवाद भी किया। अधिकारियों, स्थायी अनुदेशक स्टाफ (पीआई स्टाफ), एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों (एएनओ) एवं कैडेट्स को संबोधित करते हुए मेजर जनरल गौतम ने युवाओं में चरित्र निर्माण के प...