लखनऊ, जनवरी 5 -- इंदिरानगर-ए ब्लाक में दिवंगत मेजर के मकान की जाली दस्तावेजों के आधार पर वसीयत कराने के मामले में गिरोह और सरगना के मददगार सत्यम पांडेय को गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चूंकि सत्यम लखनऊ में रहता था उसे यहां की भौगोलिक जानकारी थी। उसने मकान की रेकी कर गिरोह के सरगना बलवंत को जानकारी दी थी। इसके साथ ही आवास विकास में म्यूटेशन कराने के लिए सेटिंग कराई थी। एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सत्यम पांडेय मूल रूप से वाराणसी के लंका थाने के रामनगर का रहने वाला है। यहां सुलतानपुर रोड अर्जुनगंज में ओमेक्स अपार्टमेंट में एक फ्लैट में रहता था। सत्यम पांडेय गिरोह के सरगना बलवंत का मददगार था। चूंकि सत्यम लंबे समय से लखनऊ में रह रहा था। इस लिए उसे लखनऊ की भौगोलिक जानकारी के साथ ही यहां के क...