सीतामढ़ी, जून 19 -- अजीत कुमार मेजरगंज। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कृषि भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 200 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी अर्चना कुमारी की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। दोनों दिनों तक प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे, जिससे लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े。 यह भी पढ़ें- डीएम-एसपी ने जन कल्याण शिविर का किया निरीक्षणशिविर का विवरण शिविर के दौरान ...