सहारनपुर, जून 19 -- सहारनपुर। डॉ भीमवार आंबेडकर स्टेडियम में चार दिन से चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। मेजबान सहारनपुर मंडल घरेलू मैदान का फायदा नहीं उठा सका और 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि मेरठ मंडल 29 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं, गोरखपुर मंडल 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह और मेयर डॉ. अजय सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन नारी शक्ति और खेलो इंडिया के संकल्प को मजबूत करता है। प्रतियोगिता में 13 मंडलों की 76 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में सिलवर मेडल जीतने वाली छात्रा का हुआ सम्म...