मेजबान इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड किया घोषित, ब्रंट संभालेंगी कमान; 18 वर्षीय स्पिनर की चमकी किस्मत
लंदन, अप्रैल 28 -- इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसकी अगुआई ऑलराउंडर नैट स्काइवर ब्रंट करेंगी। स्काइवर ब्रंट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की यही टीम मई-जून में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी हिस्सा लेगी, जिसके बाद टी20 विश्व कप होगा। यह स्काइवर ब्रंट सातवां टी20 विश्व कप होगा। भारतीय महिला टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच मई के आखिर या जून की शुरुआत में होने हैं जबकि टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई तक होगा। यह इस प्रतिष्ठित मैदान पर इंग्लैंड की महिला टीम के मैच की 50वीं वर्षगांठ का मौका भी है।18 वर्षीय टिली की चमकी किस्मत इंग्लैंड टीम में नया नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.