मेजबान आजमगढ़ ने जीते दो मुकाबले
बलिया, अगस्त 30 -- बलिया। प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मेजबान आजमगढ़ मंडल की टीम का बेहतरीन आगाज हुआ। टाऊन डिग्री कॉलेज के मैदान पर खेले गए मुकाबलों में अंडर-17 में जहां आजमगढ़ ने अलीगढ़ को 7-0 से मात दी, वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में मेजबान टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका टीम को 2-0 से पराजित किया। इसके अलावा स्टेडियम में खेले गए अंडर -17 बालक वर्ग के अन्य मुकाबलों में गोरखपुर ने चित्रकूट को 4-0 से मात दी वहीं स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई व विंध्याचल का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- स्टेडियम में हुआ प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता का दमदार आगाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.