भदोही, अप्रैल 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम की दोहरी मार ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह की ठंडी बयार और दोपहर की तपती धूप के बीच बढ़ी उमस ने गर्मी को और असहनीय बना दिया। मंगलवार को आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी के बावजूद तीखी धूप ने लोगों को झुलसाया। दोपहर का पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उमस भरी गर्मी से ठेला और रिक्शा चालकों का हाल बुरा है, उनका कलेजा मुंह को आ रहा है। धूप से बचाव के लिए महिलाएं चेहरा ढंकने के साथ छतरी लेकर चल रही हैं। बढ़ता तापमान सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। यह भी पढ़ें- मेघ की दस्तक से बढ़ी उमस, व्याकूल हुए लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी कहर ढा रही है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम, हर तरफ मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों म...