मेघ की दस्तक से उमस ने की बेहाल, पारा 40 पार
भदोही, जून 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मेघ की दस्तक से उमस में इजाफा हो गया है। सुबह नौ बजे के बाद धूप ने रौद्र रूप धारण की तो लोग घर में दुबकने लगे। मेघ का दस्तक होने के बावजूद घर से बाहर निकले लोगों का शरीर धूप से झुलस जा रहा था। दोपहर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम का दोहरा चरित्र लोगों को बीमार कर दे रहा है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में डायरिया के मरीज दो गुना बढ़ गए हैं। सुबह दस बजते ही ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की लंबी कतार लग जा रही है। मरीजों में वृद्धि देख चिकित्सक हलकान रह जा रहे हैं। इन दिनों ओपीडी में 800 से 950 से ज्यादा मरीज देखे जा रहे हैं। जबकि दो-ढाई सौ पुराने पर्ची वाले मरीज इलाज को आ रहे हैं। सुबह नौ बजते ही धूप तपाना शुरु कर दे रहा है। दोपहर में मेघ का दस्तक होते ही उमस अचानक बढ़ ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.