भदोही, जनवरी 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। दो-तीन दिन से आसमान में बादल छा रहे थे। तापमान में आएदिन उतार-चढ़ाव हो रहा था लेकिन शुक्रवार को मौसम का रुख एकाएक बदल गया। भोर में सर्द हवा चलना शुरू हुआ तो लोग कंपकंपाते दिखे। सुबह आठ बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े दस बजे के बाद तो अचानक गलन में वृद्धि हो गई। ऐसे में वाहन सवारों का शरीर ठंड से कंपकंपाने लगा तो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलना शुरू हो गया। मौसम विभाग की माने तो मेघ की दस्तक के साथ सर्द हवा चलने से दिन में अधिकतम तापमान बीस डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ जबकि रात्रि का तापमान 9.2 डिग्री तक लुढ़क गया। अचानक बदले मौसम का मिजाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ठंड में इजाफा होते ही हर तरफ लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। जो लोग सुबह दस बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.