भदोही, जून 19 -- भदोही, संवाददाता। मेघ की दस्तक तो चिलचिलाती धूप से उमस भरी गर्मी खूब सितम ढा रही है। तपति धूप और गर्मी का सितम बढ़ते ही लोग घर में कैद होने को विवश होने लगे हैं। दोपहर में ऐसा महशूस हो रहा है कि आसमान से आग बरस रहा है। चिलचिलती धूप से सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है। स्वस्थ के प्रति थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर दे रहा है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तो न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार की शाम हल्की बारिश और आंधी से मौसम शाम को सुहाना बना था। सुबह नौ बजे तक धूप-छांव का क्रम चलता रहा। लेकिन साढ़े नौ बजे के बाद धूप ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। तपति धूप में पड़ते ही साइकिल सवार चकरा जा रहे थ्े। तीखी धूप से बचाव के लिए घर से बाहर निकले लोग रुमाल से चेहरा ढंके नजर आए। बाइक और स...