मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरनगर सावन मास और कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में शिवभक्तों की आस्था अपने चरम पर है। लगातार हो रही बारिश भी कांवड़ियों के उत्साह और संकल्प को कम नहीं कर सकी है। बारिश के बीच भी हजारों शिवभक्त 'बोल बम और हर-हर भोले की गूंज' के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।गुरुवार की तड़के से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कांवड़ियों का एनएच 58 एवं शहर के विभिन्न मार्गों पर चलना बंद नहीं हुआ। बोल बम, हर हर महादेव, जय भोले की गूंज के साथ बारिश में भी कांवड़िए गंगाजल लेकर आगे बढ़ते रहे। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयकारों के बीच हरिद्वार रवाना हुए कांवड़िए, बारिश भी नहीं रोक सकी उत्साह इस बीच उप्र के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि कांवड़ सेवा शिविरों में भ्रमण कर कांवड़ियों से संवाद स्थापित क...