गोपालगंज, जुलाई 14 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जिले में धान की रोपनी को नई रफ्तार दे दी है। जून में बारिश की भारी कमी के कारण रोपनी की गति काफी धीमी थी, लेकिन जुलाई में अच्छी वर्षा होने से खेतों में पानी भर गया है और किसान तेजी से रोपनी में जुट गए हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में धान रोपनी का कुल लक्ष्य 89,206.34 हेक्टेयर है। इसके विरुद्ध अब तक 50,364.60 हेक्टेयर में रोपनी पूरी हो चुकी है, जो 56.46 प्रतिशत है।            प्रखंडवार प्रगति में कुचायकोट ने 8,950 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 100 प्रतिशत रोपनी पूरी कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मानसून की झड़ी से तर हुआ गोपालगंज, 5 दिन में 169 मिमी हुई बारिश पंचदेवरी में 72.96%, भोरे में 71.54%, थावे में 69.0...