जमुई, अप्रैल 7 -- बरहट, निज संवाददाता प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुगुलडीह के प्रांगण में सोमवार को मेघा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । समारोह का विधिवत शुभारंभ डीएम नवीन कुमार, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नितेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व आगंतुक अतिथियों का स्वागत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर एवं छात्रा सृष्टि, साक्षी, रिया और समीक्षा की टीम ने स्वागत गान के साथ किया।वहीं सोनाक्षी, रेशमी और उनकी टीम ने 'ऐसन आपन हो बिहार' जैसे लोक गीतों की प्रस्तुति से पूरे माहौल को बिहार की गौरवशाली संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अत्यंत व्यावहारिक बातों से बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने ...