मेघाहातुबुरु खदान में मजदूरों की समस्याओं पर सेल प्रबंधन से वार्ता
चाईबासा, सितम्बर 17 -- गुवा, संवाददाता। सेल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान में मजदूरों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डे के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने सेल प्रबंधन के साथ जनरल ऑफिस सभागार में बैठक की।इसमें चिकित्सा, सुरक्षा, आवास, बिजली, ठेका श्रमिकों और स्थायी आदेश समेत दस प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।यूनियन ने किरीबुरू-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी सेवा, ब्लड बैंक तथा बेहतर रेफरल व्यवस्था की मांग की। फिजियोथेरेपी के लिए पूर्व में पत्र दिए जाने के बावजूद सुविधा शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। प्रबंधन ने स्थायी फिजियोथेरेपिस्ट की व्यवस्था होने तक बोकारो से सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.