मेघाहातुबुरु खदान में एनडीआरएफ की मॉक ड्रिल, 100 फीट गहरी खाई से किया सफल रेस्क्यू
जमशेदपुर, जून 6 -- गुवा। सेल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान में शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 9वीं बटालियन, पटना द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य प्राकृतिक एवं औद्योगिक आपदाओं के दौरान विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और समन्वय का परीक्षण करना था।
मॉक ड्रिल की प्रक्रिया अभ्यास के दौरान खदान में लैंड स्लाइड होने तथा पांच श्रमिकों के मलबे में फंसने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सूचना मिलने पर सबसे पहले सेल और सीआईएसएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थिति गंभीर होने पर एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभालते हुए आधुनिक तकनीकों और विशेष रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग कर अभियान चलाया। मॉक ड्रिल का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा लगभग 100 फीट गहरी खाई में फंसे घायल श्रमिक को सुरक्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.