नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को मेघालय में पर्यटन विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्रों ने सहभागिता की। प्राचार्य दिनेश चंद ने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को ऐसे शैक्षणिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.