दिल्ली, अगस्त 4 -- असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्य भयावह बाढ़ की चपेट में है.लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश के लिए मशहूर पड़ोसी मेघालय इस सीजन में बारिश के लिए तरस रहा है.वहां जून और जुलाई में सामान्य से 57 फीसदी कम बारिश हुई हैमौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में मेघालय में कम बारिश की जानकारी दी गई है.पहली जून से 31 जुलाई के बीच सामान्य से बहुत कम बारिश ने किसानों और पर्यावरणविदों की चिंता बढ़ा दी है.यह राज्य खेती और पीने के पानी समेत पानी की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बारिश पर ही निर्भर है.50 फीसदी कम बारिशदुनिया में सबसे ज्यादा बारिश का रिकार्ड बनाने वाले सोहरा (चेरापूंजी) और मौसिनराम इलाके जिस ईस्ट खासी हिल्स जिले में है वहां भी करीब 50 फीसदी कम बारिश हुई है.इस जिले में हर साल जुलाई में करीब 2,796 मिलीमीटर बारिश होती है.लेकिन इस ...