कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी में बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो किशोर घायल हो गए। रोड सेफ्टी के सदस्य सागर कुमार गिरी से मिली जानकारी के अनुसार दिबौर निवासी 17 वर्षीय रितेश कुमार (पिता रामदेव सिंह) और 16 वर्षीय सूरज कुमार (पिता स्व. संजन यादव) एक बाइक से कोडरमा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कोडरमा से बिहार की तरफ जा रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रितेश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूरज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...