कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा प्रखंड के मेघातरी पंचायत की मुखिया शीला देवी का निधन मंगलवार को हो गया। मुखिया पति राजकुमार राम ने बताया कि वे कई दिनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज रांची में चल रहा था। मंगलवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बता दें कि शीला देवी पहली बार इस पंचायत की मुखिया के रूप में निर्वाचित हुई थी। वह करीब 53 वर्ष की की थीं। मुखिया के निधन पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, बीडीओ मनोज कुमार रवि, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया यादव, पथलडीहा मुखिया सदानंद यादव, लरियाडीह मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि रमेश यादव, पूरनानगर मुखिया अनीता देवी, इंदरवा मुखिया उमा देवी, चाराडीह मुखिया अनीता देवी,दक्षिणी बेकोबार मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल, दक्षिणी ...