कानपुर, मई 29 -- कानपुर। माल रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने पाइप लाइन बिछाने के कार्य के चलते शनिवार से अगले 20 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान मेघदूत तिराहे से संतोषी माता द्वार के बीच वाहनों का आवागमन एक ही लेन से कराया जाएगा। नगर निगम के 15वें वित्त आयोग कार्यक्रम के अंतर्गत 1200 एमएम व्यास की एमएस फीडर मेन पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। यह कार्य कंपनीबाग से फूलबाग तक किया जाना है। इसी क्रम में माल रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने सड़क की एक लेन पर खुदाई और पाइप लाइन डालने का काम शुरू होगा。

यातायात व्यवस्था की जानकारी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेघदूत तिराहे से परेड की ओर जाने वाले वाहनों को दाहिनी पटरी पर डायवर्ट किया जाएगा। आने और जाने वाले सभी वाहन एक ही लेन से गुजरेंगे। इससे क्षेत्र में ट्रैफिक ...