समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- विभूतिपुर, निसं। प्रखंड अंतर्गत भरपुरा पटपारा पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में फ्री मेगा हेल्थ जांच शिविर का आयोजन उप मुखिया राजवली राय के नेतृत्व में किया गया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी गंगा प्रसाद यादव व चिकित्सकों की टीम ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। शिविर में डॉ राहुल कुमार, सुमित कुमार, अरविंद कुमार व संचालक राज एवं गोविंद के द्वारा मरीजों को नि:शुल्क जांच व परामर्श दिया गया। वहीं मरीजों को आयुष्मान कार्ड से ईलाज के बारे भी बताया गया। कुल 30 लोगों को विशेष उपचार के लिए पटना ले जाया गया जहां जांचोपरांत कल वापस पहुंचा दिया जाएगा। मौके पर शिव शंकर प्रसाद यादव, भागवत यादव, मंतोष कुमार पासवान, विजय, राकेश, प्रकाश, रंजू, पुनिता, चांदनी, सोनू, रॉकी, प्रियरंजन ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

हिंदी हि...