मेगा हेल्थ कैंप व रक्तदान शिविर कल
धनबाद, अप्रैल 24 -- धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर परिसर में 25 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप और रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जनता मजदूर संघ और एशियन जालान हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से लगने वाले शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। साथ ही कैंप में बीपी, ब्लड शुगर, ईसीजी, ऑक्सीजन लेवल और वजन की निःशुल्क जांच होगी। इस दौरान न्यूरोलॉजी, बाल रोग, महिला रोग, ईएनटी, हृदय और फेफड़ा रोग विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए विशेष निशुल्क शिविर यह भी पढ़ें- मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.